शामली। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम केबी सिंह को ज्ञापन सौंपकर गन्ना, बिजली, सड़कों व फसलों आदि की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम केबी सिंह को सौंपकर किसानों की समस्याओं को अवगत कराया। कहा कि पिछले सप्ताह भारी बारिश व तेज हवाओं के कारण जिले के किसानों की पककर तैयार धान की फसल गिर गई। जलभराव के कारण किसानों की धान की फसल को भारी क्षति पहुुंची। किसानों की क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़के गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़कों में गड्ढे होने से आए दिन दुघर्टनाएं हो रही है। सड़कों की मरम्मत कराकर गड्ढा मुक्त कराने, चीनी मिलों का नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसानों का चीनी मिलों से गन्ने का बकाया भुगतान कराने, बिजली चेकिंग और मीटर बदलने के नाम उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बंद करने व नए नलकूप कनेक्शन दिए जाने की मांग की हैं। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, बाबूखान, अशोक जैन, प्रवीण तरार, विहजेंद्र पाल वर्मा, राजपाल सिंह, ठाकुर लाखन सिंह, ओमवीर उपाध्याय, सतपाल सिंह, पंकज शर्मा, महिपाल सिंह, ठाकुर महेंद्र सिंह, मनोज, फरमान अली, प्रवीण पांचाल, मुकेशपाल, सुभाष हाठवाल, नंद किशोर मित्तल, डॉक्टर राजीव वशिष्ठ मौजूद रहे।