फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षियों ने प्रदर्शन कर व्यापारियों से मांगा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। विपक्षी पार्टियों द्वारा पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे दामों को लेकर सोमवार को भारत बंद के आह्वान पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, कैराना विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद कर समर्थन मांगा।
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा ने कहा कि देश की केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने किसानों व व्यापारियों का शोषण किया है। डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी। मौके पर पुनीत तोमर, अनुज, डॉ. सुधीर शर्मा, मोहम्मद तैय्यब, बीडीसी समुद्र सैनी, हितेंद्र खैवाल, हिमांशु शर्मा, नरेश, अमित, सचिन, पीयूष शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बंद रहा बेअसर, खुले रहे प्रतिष्ठान
थानाभवन। पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी का भारत बंद कस्बे में बेअसर साबित हुआ। यहां सुबह से ही सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम के विरोध में सोमवार को भारत बंद का एलान किया था। जिसके चलते देशभर के विभिन्न शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जहां सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। वहीं, विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध दर्ज कराया। इस कड़ी में शामली में भी पार्टी कार्यकर्ता, नेता सड़कों पर उतरे और विरोध किया। थानाभवन में भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। व्यवसायिक प्रतिष्ठान तो खुले ही, साथ ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं ने भी कस्बे में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि, पार्टी के सदस्यों का कहना था कि सभी कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शामली पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें