फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के माध्यम से जनपद की टीम का गठन किया गया है। जिसमें अलग-अलग प्रतियोगिताओं में 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहारनपुर मंडल को-आर्डिनेटर अशोक गुप्ता व शामली सहसचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि 28 अगस्त को उधम सिंह स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया गया था। जिसमें सितंबर माह में लखनऊ में होने वाली राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर 20 के लिए टीम का गठन किया गया है। जिसमें ट्रायल के दौरान 100 मीटर दौड़ में शादाब, 200 में गगन, 400 में अकरम व ललित, 800 मीटर में सन्नी व योगी मलिक, 1600 मीटर में गुलफाम, 1500 मीटर में ऋतिक, 5000 मीटर में सचिन व अनुज, 10 हजार मीटर अजय व अभय, ऊंचीकूद में आरिफ, बाधा दौड़ में मधुसूदन व बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में वंशिका का चयन किया गया है। इस दौरान कुलदीप तोमर, संजीव, देवेंद्र, सचिन, आशीष, उस्मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें