शामली। उप्र अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन डॉ. उमेश शर्मा, समिति के अनुसचिव वीरेंद्र शर्मा और मीडिया प्रभारी कपिल देव शर्मा का बृहस्पतिवार रात आगरा से शामली पहुंचने पर स्वागत किया गया। पश्चिमी जोन सचिव कमल बंसल ने उन्हें भगवान परशुराम की प्रतिमा व पटका पहनाकर स्वागत किया। डॉ. उमेश शर्मा ने कहा कि अपराधी से नहीं बल्कि अपराध से घृणा करनी चाहिए। समिति के पदेन संरक्षक महामहिम राज्यपाल होते हैं। समिति समाज में पुलिस और जनता में समन्वय रखने का काम करती है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों से मानव सेवा करने का भी आह्वान किया। डाक्टर उमेश शर्मा ने सुनील गर्ग को समिति का जिला सचिव मनोनीत किया। इस अवसर पर सुशील अग्रवाल, शराफत खान आदि भी मौजूद रहे।