ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़े 16 ट्रक
शामली। एआरटीओ मुंशीलाल ने सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग के आरोप में 16 ट्रक पकड़े। सभी ट्रकों में रेत, डस्ट और बजरी लदी हुई थी। ट्रकों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि सोमवार रात एसटी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कराई गई। इस दौरान यमुना नदी की तरफ से आए 16 ट्रक पकड़े गए, जिनमें रेत, डस्ट और बजरी लदी हुई थी। सभी ट्रकों में ओवरलोडिंग थी। इसी के चलते ट्रकों को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सीज किए गए ट्रकों को जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा जाएगा।
मंदिर दर्शन कर लौट रहे युवक को पीटा
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में सोमवार रात मंदिर के दर्शन करके लौट रहे राहुल को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया और मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही उसकी जेब से 12800 रुपये भी जबरन निकाल लिए। आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। राहुल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।