फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरित 54 पुलिसकर्मियों को किया रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानांतरित 54 पुलिसकर्मियों को किया रिलीव
विज्ञापन

शामली।
स्थानांतरण होने के बावजूद जिले में कार्य कर रहे 54 पुलिसकर्मियों को रिलीव कर दिया गया, जिनमें कई इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टरों के अलावा कांस्टेबल शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों का जोन और रेंज स्तर के अलावा गैर जनपदों में स्थानांतरण पूर्व में हुआ था। स्थानांतरण का आदेश आने के बाद भी पुलिसकर्मी शामली जनपद में ही कार्य कर रहे थे। आला अफसरों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को रवानगी के लिए गत 30 अगस्त की तारीख निर्धारित की थी। इसी के चलते स्थानांतरित पुलिसकर्मियों की रवानगी कर दी गई है। स्थानांतरण के बाद रिलीव किए गए पुलिसकर्मियों में चार इंस्पेक्टर, 13 सब इंस्पेक्टर, तीन हेड कांस्टेबल, 34 कांस्टेबल शामिल हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
थानाभवन। ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने गले पर निशान होने की बात कहकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम की है। कस्बा थानाभवन के मोहल्ला नबीपुरा निवासी युवक की ससुराल चमड़ा पीठ मोहल्ले में है। उसकी शादी पांच साल पूर्व हुई थी। सोमवार को वह शादी समारोह में शामिल होने अपनी ससुराल गया था। वहां संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर युवक के परिजन वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थानाभवन थाने पहुंचे। युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक के गले पर चोट का निशान है, जिससे हत्या की आशंका है। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि युवक ने जहर खाया है। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर जमे रहे। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें