फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी के विरोध में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी के विरोध में मारपीट
विज्ञापन

कैराना। गांव बरनावी में राशन डीलर द्वारा की गई राशन की कालाबाजारी का विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट की गई। आरोप है कि डीलर ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायर भी किया। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और खाली ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

गांव बरनावी निवासी मोसिन ने सलमान, उस्मान, अफसर, शहजाद, मोहसिन, सारिक, सरवर आदि ग्रामीणों के साथ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव का राशन डीलर ग्रामीणों का राशन नहीं देकर कालाबाजारी में बेच देता है। शनिवार शाम पांच बजे उसे पता चला कि राशन डीलर ट्रैक्टर ट्राली में राशन का अनाज व चावल भर कर मंगलपुर में बेचने जा रहा है। वह दो तीन साथियों के साथ मंगलपुर पहुंचा तो वहां पर आरोपी ट्राली में से एक ग्रामीण के घर पर राशन का अनाज उतार रहा था। उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी आधा अनाज उतार कर आगे बीबीपुर हटिया चला गया तथा फोन करके अपने आधा दर्जन साथियों को बुला लिया। वह भी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे बीबीपुर हटिया पहुंचा तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि तमंचे से फायर भी किए गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी ने सारा राशन ट्राली से उतार दिया। इस कारण डायल 100 पुलिस खाली ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आी। आरोप है कि हमलावरों ने उनके दो मोबाइल भी छीन लिए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें