फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन डीआईओएस कार्यालय से लेकर बीएसए कार्यालय तक बनेगी प्रीमिक्सिंग सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के नवीन डीआईओएस कार्यालय से लेकर बीएसए कार्यालय तक टूटी सड़क बनाने के लिए डीएम ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गोहरनी गांव के जंगल में जिले के नवीन डीआईओएस कार्यालय सालों से निर्माणाधीन है। इससे सटा हुआ बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बना है। इसका कार्यालय नवीन भवन में शिफ्ट हो चुका है। इसके कार्यालय में जाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों व शिक्षकों को भैंसवाल रोड से लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में जाने के लिए खेतों से होकर जाना पड़ता है। बरसात में रास्ते की स्थिति ओर बदहाल हो जाती है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने नवीन डीआईओएस कार्यालय से लेकर बीएसए कार्यालय के पास चूना भट्टी तक 374 मीटर लंबाई और 3.30 मीटर चौड़ाई की प्रीमिक्सिंग सड़क का बृहस्पतिवार को 15 लाख 46 हजार रुपये की धनराशि का इस्टीमेट बनाकर डीएम को पेश कर दिया है। डीएम ने धनराशि स्वीकृत कर दी। डीएम कार्यालय से बताया कि डीआईओएस कार्यालय से लेकर बीएसए कार्यालय के पास चूना भट्टी तक प्रस्तावित सड़क की निर्माण एजेेंसी का निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें