कस्बा झिंझाना स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के कक्षा 11 वीं के छात्र आकाश कुमार ने गोला फेंक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।
राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज से बीते सप्ताह अंडर 16 के एथलीट प्रतियोगिता के लिये कक्षा 8 से प्रदीप, कक्षा 9 से गौरव , कक्षा 11 से आकाश कुमार का चयन हुआ था। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन महामाया स्टेडियम गाजियाबाद में हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बॉक्ंिसग , कुश्ती, बैडमिंटन, शूटिंग आदि खेलों का आयोजन हुआ। उसमें आकाश कुमार ( वेदखेड़ी ) ने गोला फेंक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कॉलेज लौटने पर आकाश को सम्मानित किया जाएगा।