फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को बचाने के प्रयास में कार खोके में घुसी, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोखे में जा घुसी कार
विज्ञापन

कैराना। पानीपत रोड पर गुलशन नगर बस्ती के पास कैराना की और से जा रही कार सड़क किनारे खोखे में जा घुसी। कार की टक्कर से खोखा टूट गया। वहां बैठे छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा घायलों को कैराना व शामली अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद कार चालक स्वयं कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन

बुधवार को राजस्थान का एक परिवार कार द्वारा कांधला से वापस राजस्थान जा रहा था। कैराना से आगे पानीपत रोड पर सड़क पर अचानक आए एक बच्चे को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा तथा कार सड़क किनारे बीड़ी सिगरेट के खोखे में जा घुसी। कार की टक्कर से खोखा टूट गया तथा वहां बैठा खोखा मालिक शफी निवासी दरबार खुर्द व मो आरिफ, वसीम तथा 11 वर्षीय अमित सभी निवासी दरबार खुर्द तथा दो अन्य बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायल दो बच्चों को शामली अस्पताल पहुंचाया, जबकि शफी, मोहम्मद आरिफ, वसीम तथा अमित को कैराना सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार चालक कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें