प्रशिक्षण के लिए आज कर्मचारियों को अंतिम मौका
शामली। कैैैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर दूसरे प्रशिक्षण के तीसरे दिन 150 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे। गैर हाजिर मतदान कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने एक बार फिर मौका देते हुए बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम ने कहा कि अंतिम दिन प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होने वाले मतदान कर्मचारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
बुधवार को भैंसवाल रोड़ स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर चल रहे मतदान कर्मचारियों के प्रशिक्षण में सीडीओ रेणू तिवारी, डीडीओ बलराम कुमार, प्रशिक्षण प्रभारी व ग्राम्य विकास विभाग परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी व कैराना के विजय पथिक राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा ,चौधरी मानसिंह राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक ने मतदान कर्मचारियों को ईवीएम वीपीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर मतदान कर्मचारियों को मॉकपोल की जानकारी दी गई। पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिक प्रथम व द्वितीय व तृतीय व चतुर्थ को गहनता से छोटी-छोटी बातों को अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान के मतदान कर्मचारियों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए। प्रभारी व ग्राम्य विकास विभाग के जिला परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर 1038 मतदान कर्मचारियों की टोलियों में 5030 मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।मतदान कार्मिको में से 150 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे। गैर हाजिर मतदान कार्मिको में से 90 मतदान कार्मिकं मुजफ्फरनगर जिले व 60 कार्मिक शामली जिले के शामिल है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के गैर हाजिर मतदान कर्मचारियों के संबंध में डीएम मुजफ्फरनगर को पत्र भेजकर प्रशिक्षण का एक अवसर को देते हुए अवगत कराया है। गैरहाजिर मतदान कर्मचारी बृहस्पतिवार को नवीन मंडी स्थल पर प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को अंतिम प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाले मतदान कर्मचारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर, डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने चुनाव प्रेक्षकों के साथ विधानसभा वार मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। नवीन मंडी स्थल पर होने वाले अंतिम दिन प्रशिक्षण मे माइक्रो आब्जर्वरों को बुलाया गया है। बृहस्पतिवार को जिले के बैकों में काम काज ठप रहेगा। लेनदेन का कार्य नही हो पाएगा।