फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का सितम: पारा चढ़ने से दिन का तापमान 3

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पूरे दिन चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग हाल-बेहाल रहे। गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं-बच्चे मुुंह एवं सिर पर कपड़े ढक कर बाजार निकले। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव आ सकता है। सोमवार तक आकाश में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कड़क धूप के बाद रात में आकाश में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बृहस्पतिवार को सुबह भगवान सूर्य देव के उदय होने के बाद मौसम गरम होता चला गया। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल रहे। गर्मी बढ़ने से अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। चार किमी की गति से चल रही हवाओं ने भी लोगों को काफी परेशान किया। आर्द्रता 20 प्रतिशत तक रिकार्ड की गई है। गर्मी बढ़ने के साथ महिलाएं, पुरुष और युुवा सिर एवं मुंह पर कपड़े से ढककर बाहर निकले। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि शुक्रवार से लेकर सोमवार तक मौसम में बदलाव आएगा। आकाश में बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को बादलों के साथ हलकी बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें