फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विचार मंच को मिल रहा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विचार मंच को मिल रहा समर्थन
विज्ञापन

शामली। विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर शामली में सुभाष चौक पर उच्च शिक्षा विचार मंच का बेमियादी धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान कई संगठनों के पदाधिकारियों ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विचार मंच के संयोजक जयवीर सिंह कुड़ाना, रमेश चंद विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, अरविंद संगल और बाबूराम पंवार ने विचार व्यक्त किए। सभी ने कहा कि शामली जिले में यूनिवर्सिटी की स्थापना होनी चाहिए। वहीं, वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र गोयल, डॉक्टर अजय चौधरी, रवि संगल, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन अध्यक्ष विनोद कुमार अत्री, महामंत्री सुनिल कुमार जैन, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा जिलाध्यक्ष अनुज गौतम, सुधीर पंवार एडवोकेट और ब्रहमपाल गुर्जर ने भी समर्थन दिया। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री अमित मित्तल, अमित गर्ग के अलावा राधेश्याम एडवोकेट और मुकेश गर्ग ने भी यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर चल रहे धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें