कैराना (शामली)। गांव बुच्चाखेड़ी स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-8 की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें साक्षी मिस फेयरवेल तथा रेणुका स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुनी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वपाल चौहान और गुलाब सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कक्षा-8 की छात्राओं को विभिन्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, छात्राओं ने विद्यालय को स्मृति चिह्न के रूप में मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह एवं ब्रिजेश गुप्ता ने बच्चों को शुभाषीश देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में गणपत, दीपक, नाजिस, हारुन, अमित, बिजेंद्र, पीयूष, अनिल, बेबी, सोनिया, दीपिका, रामकुमार और श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।