फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाफल घोषित कर मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज की गृह परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को गृह परीक्षा का परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज का परीक्षाफल 93.33 प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों को ओर मेहनत लग्न से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा छह में प्रतिज्ञा प्रथम, छह सी मंतशा द्वितीय और छी बी से मंतशा तृतीय रही। कक्षा सात में इकरा प्रथम, गुनगुन द्वितीय और अंशिका तृतीय रही। कक्षा आठ में मोक्षा प्रथम, शैली द्वितीय और कनिका शर्मा तृतीय रही। कक्षा नौ में खुशी प्रथम, अनामिका द्वितीय और तन्नू चौहान तृतीय रही। कक्षा 11 में सिमरन प्रथम, सुमाइला द्वितीय और प्रीति वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया। शिक्षिकाओं ने मेधावियों को मेहनत और लग्न से बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सतीश त्यागी, रविदत्त शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र राणा आदि रहे। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं की पूरक परीक्षा 15 अप्रैल को नौ बजे होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें