फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद महिला लक्ष्मीबाई शाखा द्वारा महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया गया। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के मोहल्ला गगन विहार में महिला दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई महिला शाखा की प्रतिनिधि सुमन के निवास पर कार्यक्रम हुआ। गोष्ठी के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। शाखा की अध्यक्ष वीना अग्रवाल ने बताया कि नारी के सम्मान और उसकी अस्मिता की रक्षा के लिए विचार करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि देवी अहिल्याबाई, मदर टेरेसा, लक्ष्मीबाई, सुचेता कृपलानी व कस्तूरबा गांधी आदि महिलाओं ने अपने कर्मों से संसार में नाम रोशन किया है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी, दुर्गा और लक्ष्मी आदि नामों से सम्मान दिया गया है। अंत में उन्होंने सभी महिलाओं को नारी सम्मान बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान शाखा की सचिव अनीता, अमिता आर्य, वंदना, रेखा गोयल, परवीन, पिंकी अग्रवाल, सुमन, पूजा, सुधा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें