फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक एकता की परंपराओं को टूटने नहीं देगा रालोद - इंद्रजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

रालोद के प्रदेश प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश में ईद और दीपावली साथ मिलकर मनाने की हिंदू-मुसलिम एकता की परंपरा रही है। इस परंपरा को रालोद टूटने नहीं देगा।
विज्ञापन

माजरा रोड स्थित रालोद के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में नौ और दस मार्च को होने वाली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह (टीटू) ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मंचों से जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह गरिमा के अनुरूप नहीं है। क्योंकि हिंदुस्तान में ईद और दीपावली साथ मिलकर मनाने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि रालोद ने हमेशा ही भाईचारा और एकता को मजबूत करने का प्रयास किया है और आगे भी करता रहेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हों और उनके निस्तारण के लिए आवाज उठाकर आंदोलन करने को तैयार रहें। वहीं, प्रदेश महासचिव ओडी त्यागी ने कहा कि नौ और 10 मार्च को शामली में होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 9 और 10 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में अनुशासन का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम में संकल्प लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। वहीं, इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों में प्रदेश महासचिव तरसपाल मलिक, प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह पंवार एवं वाजिद अली प्रमुख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव रिशीराज राझड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलबीर सिंह मलिक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जावेद अख्तर, नगर अध्यक्ष मोहम्मद नफीस अहमद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेडा, बिजेंद्र मलिक, अनिल चौहान, रविंद्र प्रधान, सुनील मलिक, आशुतोष पंवार, सनोज चौधरी, डॉक्टर मुबारक अली, डॉक्टर विक्रांत जावला, रविंद्र सोटा, पंकज सरोहा, गुलाब सिंह, सतेंद्र सल्फा, सुनील मलिक, सर्वेश सिंभालका, सतपाल दरोगाजी, सहदेव मुखिया, विशाल करोडी, सतीश मालेंडी, प्रवेंद्र , तरुण, देवेंद्र, विकास धीमान, संजीव प्रधान, पवन राणा, सतबीर मूंछ, राजेंद्र ऊन, रामकुमार वर्मा, राजीव उर्फ पप्पू आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन और संचालन युवा जिलाध्यक्ष रजनीश कोरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें