फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य विद्याओं का मूल परमेश्वर है वेद - नरेशदत आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सब सत्य विद्याओं का मूल परमेश्वर है वेद : नरेशदत्त आर्य
विज्ञापन

शामली। ऋषि बोध उत्सव के आठवें दिन शामली के आर्य समाज मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद वैदिक यज्ञ, प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्य समाज के उपदेशक नरेशदत्त आर्य ने कहा कि वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है। सब सत्य विद्याओं का मूल परमेश्वर है।
विज्ञापन

आर्य समाज के तत्वावधान में चल रहे ऋषि बोध उत्सव के आठवें और अंतिम दिन गगन विहार में व्यापारी नवीन अग्रवाल के आवास पर यज्ञ और प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। वैदिक यज्ञ में मुख्य यज्ञमान नवीन अग्रवाल, अल्पना, विशाल अग्रवाल- रजनी, विपिन कुमार- राकेश मित्तल, विजय कुमार- कविता रहे। यज्ञ आर्य समाज के पुरोहित डॉक्टर रविदत्त आर्य ने संपन्न कराया। बिजनौर से आए भजन उपदेशक नरेश दत्त आर्य ने कहा कि सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि चित्त की वृत्तियों को रोकने का नाम योग है। मनुष्य को सत्य को धारण करने और झूठ को छोड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर और देवता में अंतर है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डाक्टर प्रियंवदा तोमर, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल, आर्य समाज शामली के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, राजपाल आर्य, डाक्टर रविंद्र तोमर, दिनेश आर्य, पूरणचंद आर्य, रामेश्वर दयाल आर्य, अशोक आर्य, सुशील आर्य, सत्यप्रकाश अग्रवाल, रमेश विश्वकर्मा, डाक्टर रविंद्र तोमर, कंवरबीर कांबोज, घनश्यामदास गर्ग, पुरोहित सुदेशपाल आर्य, कमला आर्य, अर्चना आर्य, नीलम आर्य, पूनम आर्य और श्वेता आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें