फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कन्याओ का सामूहिक शादी विवाह समारोह आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रशासन के अंगने में सोमवार को शहनाई बजेगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 80 गरीब कन्याओं की शादी कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से समारोह की पूूरी तैयारी कर ली गई है। गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को भैसवाल रोड पर वेदांश पैलेस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुुरेश राणा, सभी विधायक, नगर निकायों के चेयरमैन, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत जिला स्तरीय अधिकारियों और गणमान्य लोगों को बुलावा भेजा गया है। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के घरातियों और बरातियों समेत 1500 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 100 कन्याओं के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। जिनमें 80 कन्याओं की शादी संपन्न कराई जाएगी। समारोह की पूरी तैयारियां कर ली गई है। उधर, रविवार को पूरा दिन जिलास्तरीय अधिकारी शादी समारोह के लिए सामान खरीदने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें