वाजिद के लिए फायदेमंद रहा ऐन वक्त पर पार्टी बदलना
कांधला (शामली)। नगर पालिका परिषद कांधला के अध्यक्ष पद पर हाजी वाजिद हसन ने अपनी जीत को बरकरार रखकर साबित कर दिया कि कांधला में उनकी रणनीति मजबूत है, जबकि नामांकन से ठीक पहले तक वह समाजवादी पार्टी में रहे थे। सपा ने उनका टिकट काटकर फैसल बेग को प्रत्याशी बनाया, तो वाजिद हसन ने बसपा का दामन थाम लिया और बसपा के टिकट पर वह भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी को 357 वोटों से हराकर फिर चेयरमैन बन गए।
दरअसल, 2012 के निकाय चुनाव में हाजी वाजिद हसन सपा प्रत्याशी के तौर पर ही चेयरमैन बने थे। इस बार भी उन्हें सपा से टिकट मिलने का भरोसा मिला हुआ था, जिसके चलते वह काफी समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन नामांकन से ठीक पहले जब सपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की, तो फैसल बेग को कांधला से प्रत्याशी घोषित कर दिया। उधर, पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम बसपा के टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन पूर्व चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ने बसपा नेताओं से संपर्क साधकर अपना टिकट पक्का करा लिया था। उनका यह दांव शुक्रवार को सामने आए नतीजों से कामयाब भी साबित हुआ। कांधला नगर पालिकाध्यक्ष पद पर हाजी वाजिद हसन को 7257 वोट मिले, जबकि 6720 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, सपा प्रत्याशी फैसल बेग 5368 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी जाहिद राज महज 615 वोट ही प्राप्त कर पाए।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और उन्हें मिले वोट
नाम प्रत्याशी --- पार्टी-------मिले वोट
हाजी वाजिद हसन -- बसपा --7257
नरेश चन्द सैनी --- भाजपा--- 6720
बाबू फैसल बेग ---- सपा ------ 5368
जाहिद राज ------ कांग्रेस------- 615
पीतम ------ निर्दलीय---------- 329
जावेद अख्त्तर --- रालोद समर्थित---- 319
अनीस जंग ------ निर्दलीय----- 306
जावेद जंग ------ आप---------- 259
सकूदा खातून -----निर्दलीय -----156
हाजी इस्लाम -----निर्दलीय ----- 146
कर्मवीर ---------निर्दलीय--------- 72
अजहर ------निर्दलीय----------- 25
साहिर हसन ---निर्दलीय------- 10
--- निरस्त वोट ---- 747
---- कुल वोट ------- 22342
----------विजेता वार्ड सदस्य
वार्ड संख्या ----विजेता----- मिले वोट
1 ---------अरविंद -------- 428
2 ----------माया -----------415
3 --------- दीपक ----------345
4 --------तैय्यब ------------363
5 ----------पूजा ------------258
6 --------हाजी जीमल-------- 238
7 --------इकबाल ------------ 211
8 -------- मनोज कुमार------ 375
9 --------जीशान उर्फ भूरा ----395
10 --------फरजाना -----------447
11 ---------राजेंद्र वर्मा -------- 363
12 ---------अरुण गर्ग --------438
13 ---------शबनम ---------- 396
14 --------मुनशाद ----------- 378
15 --------गुलजार मलिक----524
16 -------मनीष कुमार------- 284
17 -------आसमीन ---------- 266
18 --------जमशेद ----------- 640
19--------जावेद खान-------- 343
20 ---------माहिद ----------- 313
21 --------हिना जंग ---------253
22 -------इलियास जंग ----- 619
23 -------रानी -------------- 317
24 -------- प्रवेश ----------- 516
25 ---------इकराम --------- 476