नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सीओ ने प्रत्याशियों के साथ बैठक की। प्रत्याशियों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया और कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराना पुलिस का काम है। यदि कोई गड़बड़ी करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
थानाभवन थाने पर आयोजित बैठक में सीओ वीरपाल सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सभी प्रत्याशियों को करना होगा। मतदान वाले दिन मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। बूथ से 200 मीटर की दूरी पर प्रत्याशी अपना दफ्तर खोलेंगे। मतदान के दिन क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। बैठक में थाना प्रभारी एमएस गिल, दरोगा अनिल कुमार, दरोगा आज्ञाराम, इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, संजय शर्मा, तनवीर , इंतजार अजीज, राव सालिम, करण सिंह, भोजराम ,सतीश, रामपाल, विनोद, सुभाष, रणबीर, उमेश, बालकिशन, इकराम, देशराज, विनोद सैनी, नीरज पाटी, पवन कुमार, सुशील पांचाल, सत्तार, प्रवेश, मनीष राणा, शहीद, शाहिद, अतहर, महबूब, अजीम त्यागी और अरशद आदि मौजूद रहे।