लेखपाल के साथ अभद्र व्यवहार
बाबरी। रघुनाथपुर गांव में तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने गए हल्का लेखपाल के साथ गांव के कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। लेखपाल ने बाबरी थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बाबरी के रघुनाथपुर में स्थित तालाब पर गांव के कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, जिसकी शिकायत ग्रामीण राधेश्याम द्वारा शामली तहसील में एसडीएम सदर से की गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को हल्का लेखपाल विनोद कुमार मौके पर पहुंचे, तो गांव के कुछ लोगों ने लेखपाल के साथ गालीगलौज करते हुए झगड़े पर उतारू हो गए। लेखपाल किसी तरह से बचकर मौके से निकल कर जान बचाई। बाबरी थाने में पहुंचकर इस मामले की शिकायत की। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर जांच शुरू करके कार्यवाई का आश्वासन दिया।