फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों ने मांगा मानदेय, कमीशन बढ़ाने की वकालत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स के मंडलीय सम्मेलन में राशन डीलरों का मानदेय व कमीशन बढ़ाए जाने की मांग की है। बैठक में आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि कोटेदारों की समस्याओं को शासन स्तर पर उठाकर समाधान कराया जाएगा। मांगे पूरी न होने पर पूरे प्रदेश में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बारात घर में आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स का सहारनपुर- मेरठ मंडल का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सभी राशन डीलरों ने अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि कोटेदारों का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है। इसीलिए उनका मानदेय व कमीशन में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। इस मौके पर आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि राशन डीलरों व कोटेदारों की समस्याओं को शासन स्तर पर वार्ता करके उठाया जाएगा। शासन से मांगे पूरी न होने पर प्रदेश स्तर पर राशन डीलर हड़ताल पर चले जाएगे। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र त्यागी गाजियाबाद , शामली जिलाध्यक्ष ठाकुर श्याम सिह, बागपत जिले के अध्यक्ष लाल सिंह चौहान, सहारनपुुर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन सलेक वर्मा ऊन व राजेंद्र भगत द्वारा किया गया। सहारनपुर-मेरठ मंडल के राशन डीलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें