फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सामान जलाओ, स्वदेशी सामान अपनाओ का दिया नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वदेशी अपनाओ का दिया नारा
विज्ञापन

थानाभवन(शामली)। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चाइनीज सामान का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। चाइनीज सामान की होली जलाई। शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में पहुंचकर बैठकें कीं। इस दौरान चाइनीज सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत में सामान बेचने वाला चीन हमें ही आंख दिखाता है। इसलिए चीन पर आर्थिक वार करना जरूरी है। इसी के चलते कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर चाइनीज सामान की होली भी जलाई। इस दौरान अंशुल, शैंकी, विपिन, बिल्लू, सोनू, प्रशांत और विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एलआईसी ने मनाई 61 वीं वर्षगाठ
शामली/थानाभवन। भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालयों पर 61वीं वर्षगांठ मनाई गई। शुक्रवार को शामली में वर्मा मार्केट स्थित मुख्य कार्यालय पर कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रबंधक नरदेव सिंह ने किया। कर्मचारियों, अधिकारियों और अभिकर्ताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में शाखा प्रबंधक ने कार्यप्रणाली व ग्राहकों को पॉलिसी से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान योगेंद्र कुमार और रामकुमार आदि मौजूद रहे। उधर, थानाभवन में टंकी रोड स्थित एलआईसी ऑफिस में विनय गौतम ने ग्राहकों को बीमा पालिसियों के बारे में जानकारी दी। विकास अधिकारी विनय कुमार गौतम, बाबुराम सैनी, अनिल कुमार, आशीष अग्रवाल, सुशील सैनी, संदीप शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें