फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक बंधु सम्मेलन में डीएम ने सुनी शिकायतें,मौकेपर किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सैनिक बंधु सम्मेलन में पूर्व सैनिकों ने बिजली, फसल मुआवजा, भूमि संपत्ति विवाद, पेंशन संबंधी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। समस्याओं को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सैनिक बंधु सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व सैनिक चोहल सिंह ने कहा कि आग लगने से उनके खेत में गन्ने की फसल नष्ट हो गई। विद्युत निगम से मुआवजा मांगा गया था। लखनऊ से फसल मुआवजा स्वीकृत होकर धनराशि विद्युत निगम के मुख्यालय पर प्राप्त हो गई है, लेकिन अब तक मुआवजे की धनराशि नहीं दी गई है। पूर्व सैनिक गजे सिंह ने कहा कि वह समय पर बिजली बिल जमा कर रहे हैं, फिर भी उनको गलत बिल भेजा जा रहा है। पूर्व सैनिक सतेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में मकान का निर्माण करा रहे हैं, गांव में पार्टीबाजी के चलते मकान का निर्माण रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली के मोहल्ला दयांनदनगर निवासी नाहर सिंह ने कहा कि उनके मोहल्ले में बिजली आपूर्ति नहीं है। इस पर बिजली अधिकारियों ने कहा कि अनाधिकृत कालोनी में बिजली-खंभे स्थापित करने की योजना नहीं है। राजवीर सिंह ने कहा कि उनको बढ़ी हुई पेंशन नहीं मिल रही है। कई बार इस संबंध में पत्र भी लिखे चुके है। पूर्व सैनिक रेशम सिंह ने इस्सोपुरटील तक बस का परमिट जारी किए जाने की मांग की है। सम्मेलन में एडीएम, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी कैप्टन राजवीर सिंह, सीएमओ राजकुमार सिंह, डिप्टी नेतराम, एसडीएम ऊन दुष्यंत मौर्य, उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें