वेदांतम पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं की अनुशासन समिति गठित की गई। कार्यकारिणी में हेड ब्वॉय हिमांशु मलिक व शानू मलिक को हेड गर्ल बनाया गया। इसके साथ ही सभी हाउसों के इंचार्ज का भी गठन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने सभी चयनित बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्य परमिंदर सिंह ने सभी को अपना कार्य ईमानदारी से करने की शपथ दिलाई। इस दौरान विजय शर्मा, ललित, मोहन, शुभम, लोकेश, दीपक व डोली आदि मौजूद रहे।
वहीं, सेंट आरसी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर चेयरमैन अरविंद संगल व प्रधानाचार्य मीनू संगल ने ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राओं ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बाल गोविंद ने ध्वजारोहण किया। जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज मुंडेट में ध्वजारोहण पूर्व प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह व प्रबंधक विनोद कुमार ने किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के तरानों के साथ समा बांधा। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। ध्वजारोहण विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन सोमदत्त आर्य ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, पूरण, रवि, अरविंद आदि मौजूद रहे।