फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार को उखाडने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

क्रांति दिवस पर समाजवादी पार्टी ने देश बचाओ, देश बनाओ का नारा देते हुए केंद्र और प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सभा के दौरान नेताओं ने भाजपा को जनविरोधी करार दिया।
बुधवार को मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर सभा के दौरान एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चार महीने के कार्यकाल के दौरान प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला दिया। किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिल रहा है, तो आमजन और व्यापारी भी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उधर, कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि भाजपा ने जितने भी चुनाव के पूर्व में किए थे, उनमें से कोई वादा पूरा नहीं हुआ। अच्छे दिन लाने के नाम पर लोगों को परेशानी में ही डाल दिया। सपा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ही महंगाई चरम पर है।
विज्ञापन

इनके अलावा सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, प्रदीप सिंह, विजय कौशिक, विनोद मलिक, वीर सिंह मलिक, संजय उपाध्याय और अय्यूब जंग आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता चौधरी शरीफ और संचालन प्रदीप सिंह ने किया। इस दौरान प्रदीप सैनी, राधेश्याम उपाध्याय, अशोक कुमार ऊन, उमेश मलिक, डीपी भरद्वाज, उमा चौहान, असलम प्रमुख आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्रांति दिवस पर सपा में दिखी गुटबाजी
शामली। भाजपा के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने वाली सपा में बुधवार को भी बिखराव नजर आया। एक तरफ सपा कार्यालय पर तमाम वरिष्ठ नेता एक मंच पर दिखाई दिए, दो पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप तथा उनसे जुड़े कई नेताओं ने इसी कार्यक्रम को चौधरी चरण सिंह स्मृति भवन में अलग ही मनाया। वहां पर भी भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया गया। मौके पर किरणपाल कश्यप, राशिद पहलवान, नफीस राणा, कुलदीप चौधरी, जाहिद हसन, इद्दू हसन, जमील, लालू कुरैशी, अफजाल कुरैशी, गुलजार, मोहिन राणा, यासीन, सुशील पांचाल, डॉ. राजकुमार, जयपाल, जबर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें