फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली रेलपार बाइपास निर्माण की मंजूरी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आखिर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामली रेलपार बाईपास की निर्माण की स्वीकृति मिल गई। शामली रेलपार बाईपास की दो-तीन दिन में ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 28 दिन की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शामली रेलपार बाईपास सालों से खस्ता हाल में है। लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका परिषद के बीच शामली बाईपास को लेकर विवाद होने पर प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को बाईपास बनाने की जिम्मेदारी दी थी। प्राधिकरण ने 1400 मीटर लंबाई वाले शामली रेलपार बाईपास का दो लाख 87 हजार का स्टीमेट तैयार करके लोक निर्माण विभाग से तकनीकी जांच कराई गई थी। शामली रेलपार बाईपास की निर्माण के लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बैठक बुधवार को सहारनपुर मंडल मुख्यालय पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। शामली रेलपार बाईपास निर्माण की स्वीकृति हुई है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में शामली रेलपार बाईपास निर्माण को हरी झंडी दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि शामली रेलपार बाईपास निर्माण पर दो करोड़ 87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दो-तीन दिन में इस बाईपास का ई- टेंडर किया जाएगा। 28 दिन बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद शामली बाईपास कार्य पूरा हो जाएगा। बैठक में डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह, सहारनपुर डीएम प्रमोद कुमार पांडे, शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शामली जल निगम- लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, डूडा परियोजना अधिकारी एवं कोषागार के संयुक्त निदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन

खंभे से गिरकर लाइनमैन घायल
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद बिजलीघर पर संविदा कर्मचारी रामशरण निवासी दखोड़ी जमालपुर अपने साथियों के साथ जलालाबाद उमरपुर एलटी लाइन पर तार खिंचाई का कार्य कर रहा था। बुधवार सुबह रामशरण खंभे से नीचे गिर गया। अवर अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि रामशरण को थानाभवन स्थित अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसको शामली कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गंदगी फैलने के कारण लोग परेशान
जलालाबाद। ग्राम जलालाबाद देहात के मंडी भाष्कर गंज और बाबूपुरा में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से नालियों में गंदगी अटी रहती है। इस कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं। नालियों का पानी रास्तों पर फैला रहता है। इस बारे में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और खंड विकास अधिकारी से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इस मोहल्ले के नीरज पाल, सुरेश पाल, जयपाल सैनी, जगदीश सैनी, जगमेर पाल, समय सिंह पाल, राकेश सैनी, यशपाल सैनी, सत्यप्रकाश गोस्वामी, मिट्ठन पाल, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल आदि ने बीडीओ को पत्र भेजकर मांग की है कि मंडी भास्कर गंज तथा बाबूपुरा में सफाई व्यवस्था सुचारु कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें