फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 594 नामांकन

विज्ञापन
शामली में ब्लाक कार्यालय पर लाइन में लगे ग्राम पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 594 नामांकन
विज्ञापन

शामली: पंचायत उप चुनाव में रविवार को ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 596 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 311 रिक्त पदों के लिए चुनाव होना है। जबकि तीन बीडीसी सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 11 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
शामली ब्लॉक में आठ, ऊन में दो और कांधला ब्लॉक में बीडीसी का एक नामांकन हुआ है। तीनों ब्लॉकों में एक-एक पद पर चुनाव होना है। पांचों ब्लॉकों में नामांकन को लेकर कोई मारामारी नजर नहीं आई। दावेदार अपने प्रस्तावक के साथ आते गए और नामांकन दाखिल कर चले गए। कांधला ब्लाक में एक नामांकन पत्र दाखिल होने से बीडीसी सदस्य पद पर प्रत्याशी के निर्विरोध चुन लिए जाने की संभावना बढ़ गई है। 12 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए शामली ब्लॉक के 28 गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 98 पदों पर 92 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए जाने की संभावना बन गई है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 106 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हो गए हैं। 104 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के 28 गांवों में 98 पद, बीडीसी के वार्ड नंबर 9 में एक पद खाली रह गया था। खाली पदों पर रविवार को सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय निर्धारित किया था। रविवार को शामली ब्लॉक में आरओ संतोष कुमार श्रीवास्तव के समक्ष ग्राम पंचायत सदस्य के 98 पदों के लिए 106 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। दो नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। आरओ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 104 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 98 पदों में 92 पदों पर एक- एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद निर्विरोध चुन लिए जाने की संभावना है। सोमवार को नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद निर्विरोध प्रत्याशियों का आंकड़ा बढ़ सकता है। बीडीसी सदस्य वार्ड 9 पर आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शामली बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों पर 92 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए जाने की संभावना है। ग्राम पंचायत सदस्य के छह पदों पर 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। सोमवार को नामांकन पत्रो की जांच और वापसी के बाद दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 12जून को खाली पदों पर मतदान होगा। 14 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना ब्लाक मुख्यालयों पर प्रारंभ होगी।
ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुए नामांकन
ब्लॉक - नामांकन
थानाभवन - 139
कैराना - 59
शामली - 106
ऊन - 249
कांधला: 43
कुल- 596
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें