शामली। डीएम जसजीत कौर ने विकास भवन के सभागार में 57 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव हेतु अधिकार पत्रों का वितरण किया गया।
बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम ने कांधला ब्लाक में 12, कैराना ब्लाक में 09, थानाभवन ब्लाक में 16, ऊन ब्लाक में 07, शामली ब्लाक की 13 महिलाओं को सामुदायिक शौचालय की देख-रेख हेतु अधिकार पत्रों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को सरकार द्वारा निरंतर रूप से आजीविका बढ़ाए जाने हेतु सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। समारोह में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि आजीविका मिशन की महिलाएं प्रत्येक कार्य करने में सक्षम हैं। महिलाओं को मनरेगा सहित समस्त सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
डीपीआरओ आलोक शर्मा द्वारा सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के उपायुुक्त शैलेष व्यास ने महिला समूह की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी मौजूूद रहे।