शामली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में जिले में 55728 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा तीन दिन 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 9288 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्य जायसवाल ने बताया कि परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा प्रत्येक दिन से पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में शाम तीन बजे से पांच बजे तक होगी। जिला मुख्यालय के अलावा थानाभवन, कांधला, कैराना और झिंझाना में राजकीय, एडेड और सीबीएसई स्कूलों में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में कड़ी चौकसी के बीच परीक्षा संपन्न होगी।
परीक्षा केंद्र का नाम अभ्यर्थियों की संख्या
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली 334
आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना 528
बीएसएम पब्लिक स्कूल शामली 480
लांसर्स पब्लिक स्कूल सिक्का 384
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला 360
लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज थानाभवन 490
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज थानाभवन 528
किसान इंटर कॉलेज थानाभवन 490
बिग्रेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज शामली 240
वीवी इंटर काॅलेज शामली 360
राष्ट्रीय किसान इंटर काॅलेज शामली 384
श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला 600
पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना 384
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली 624
आरके पीजी कॉलेज शामली 384
मेपल्स एकेडमी शामली 936
राजकीय महिला पीजी कॉॅलेज कांधला 192
मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली 480
द गोल्ड पब्लिक स्कूल कांधला 420
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली 600
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल बनत 360
राॅक गोल्ड एकेडमी शामली 288