शामली। घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की शिकायत पर जिले की पूर्ति विभाग की टीम ने पिंडौरा जहांगीरपुर में एक मकान में दबिश दी। जहां से इंडेन गैस एजेंसी के 54 खाली, आधे भरे 56 सिलिंडर बरामद हुए। जांच के समय महिला द्वार गैस सिलिंडरों से संबंधित कोई कागजात, अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। जिला पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने बताया कि कालाबाजारी करने वाली महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जगवीर सिंह के नेतृत्व में जिले की पूर्ति विभाग की टीम ने पिंडौरा जहांगीरपुर में घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की शिकायत पर एक मकान में दबिश दी। दबिश के दौरान इंडेन गैस एजेंसी के 54 खाली, आधे भरे 56 सिलिंडर मौके पर बरामद हुए। मौके पर मकान मालिक नहीं मिला। उनके परिवार के सदस्यों से जानकारी प्राप्त की गई। कागजात आदि मांगे गए, परन्तु मौके पर कोई कागजात, अभिलेख प्राप्त नही हुए। मौके पर जांच के समय पानीपत रोड कैराना मोहल्ला दरबार खुर्द ने संगीता ने बताया कि आवास पर रखे गैस सिलिंडर ऊन इंडेन गैस एजेंसी है। एजेंसी का टैंपू खराब हो गया था, 56 गैस सिलिंडरों को पिंडौरा जहांगीरपुर के एक व्यक्ति के घर पर रखकर चले गए थे। मौके पर जांच के समय महिला द्वारा गैस सिलिंडरों से संबंधित कोई कागजात, अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। मौके से बरामद इंडेन के 56 सिलिंडरों को पूर्ति विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले गया है। गढ़ी अब्दुल्ला खां एचपी गैस सर्विस के प्रतिनिधि बिलाल की सुपुर्दगी में दिया गया। जिला पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने बताया कि ऊन इंडेन गैस सर्विस के द्वारा घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। कालाबाजारी करने वाली महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दबिश के दौरान ऊन पूर्ति निरीक्षक मदनपाल क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश शर्मा शामिल रहे।