फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 539 मरीजों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के सभी 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों ने 539 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों के 92 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हर रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में सभी 25 पीएचसी पर स्वास्थ्य मेला लगाया गया है। स्वास्थ्य मेले में 239 पुरुष, 208 महिला और 92 बच्चों यानि कुल 539 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। सबसे कम पांच मरीज पीएचसी एलम पर पहुंचे जबकि सबसे अधिक 44 मरीजों की संख्या बाबरी पीएचसी पर रही। स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 92 पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। मेले में 26 चिकित्सक और 115 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रही है। मेले में अधिकतर मरीज ठंड के कारण नजला, जुकाम व खांसी के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें