52 और संक्रमित मिले, 89 हुए स्वस्थ्य
शामली। जिले में तीन दिन बाद कोरोना संक्रमण के केस 100 से कम आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की है। साथ ही कोरोना संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या रही है। शुक्रवार को 52 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 89 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 597 हो गई है।
पिछले तीन दिन से जिले में कोरोना संक्रमण के 100 से ज्यादा केस आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची थी। मंगलवार को 102, बुधवार को 131 व बृहस्पतिवार को 152 कोरोना संक्रमित मिले थे। शुक्रवार को 52 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सीएचसी कुड़ाना के तीन स्वास्थ्यकर्मी, 18 महिलाएं और 10 से 11 साल के तीन बालक हैं। शहर के मोहल्ला आर्यपुरी, दयानंद नगर, काकानगर, बड़ी माता रोड, रेशमी कटहरा, शांतिनगर, माजरा रोड, टंकी कालोनी, दयानंद नगर, महिनहारन कमला कालोनी व रेलपार में एक-एक, कांबोज कालोनी में पांच, काजीवाड़ा, हरदयाल कालोनी व शिव कालोनी मोहल्ले में दो-दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। शिवगंज मंडी में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। गांव लिलौन, सिंभालका, गढ़ीपुख्ता, माल्हीपुरा, बलवा, मुंडेट कलां, कंडेला, गोहरनी, लिसाढ़ व लांक में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना के 52 केस मिले हैं जबकि 89 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय केस 597 हो गए हैं। सभी संक्रमितों से होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है।