शामली/गढ़ीपुख्ता। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 518 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में 26 चिकित्सकों और 102 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रही। सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया। आरोग्य मेले में 200 पुरुष मरीज, 253 महिला मरीज, 65 बच्चों की जांच कर उपचार किया गया। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवा दी गई। इसके अलावा आरोग्य मेले में 60 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में गढ़ीअब्दुल्ला खां पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाओं ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई। आरोग्य मेले में कुल 31 मरीजों की जांच कर दवा दी गईं, जिसमें 16 महिलाएं, 13 पुरुष और दो बच्चों को उपचार दिया गया।