फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सरकारी अस्पताल में बंद किए आवारा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने सरकारी अस्पताल में बंद किए आवारा पशु
विज्ञापन

थानाभवन। लगातार फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा पशुओं को लेकर बृहस्पतिवार को नौजल गांव के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने करीब एक दर्जन आवारा पशुओं को पकड़कर गांव के ही प्राथमिक चिकित्सालय में बंद कर ताला लगा दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि गोशाला में पशुओं की उचित देखभाल नहीं हो रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नौजल के किसानों ने बृृहस्पतिवार सुबह खेतों में घूम रहे करीब एक दर्जन आवारा पशुओं को पकड़ लिया। इसके बाद किसान पशुओं को लेकर गांव के ही प्राथमिक चिकित्सालय में लाए और कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इस दौरान ग्रामीण सचिन चौहान, अमित, समीर, लव कुमार, यशवीर और आजाद ने बताया कि कहने को ग्राम पंचायत की ओर से गोशाला बना रखी है। हालांकि वहां रहने वाले पशुओं के लिए चारे की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण पशु किसानों के खेतों में घुसकर फसल खराब कर रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से कई बार ग्राम पंचायत को शिकायत कर पशुओं को खेतों से हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए ही पशुओं को अस्पताल में बांधा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें