फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन में सावधानी बरतें : राजेश गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली मंडल के सहायक मंडल सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने शामली रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर ट्रेनों के संचालन में सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली मंडल के सहायक मंडल सुरक्षा अधिकारी शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। बैठक लेकर अधिकारियों से कहा कि ट्रेनों के संचालन में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। ट्रेनों के संचालन में हमेशा सावधानी बरतें। बाद मेें दिल्ली मंडल के सहायक मंडल सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित रनिंग रूम का निरीक्षण किया। रनिंग रूम में गार्डों और ड्राइवरों के लिए एसी की व्यवस्था मिली। इस मौके पर उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान, शामली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुधीर शर्मा सभी एसीएम व रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि बीकानेर- हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस समर ट्रेन ओकेशनल है, अभी इसका नया टाइम टेबिल नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें