फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अंबेहटा पुलिया पर बाइक और रोडवेज बस की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल जिला सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र का है।
शनिवार को थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव हिंड निवासी वसीम (25) अपनी पत्नी रिजवाना और मां जुबैदा के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जिला सहारनपुर के नानौता क्षेत्र के गांव में गए थे। रात में करीब आठ बजे शादी समारोह से लौटते वक्त जब वे तीनों जलालाबाद के निकट अंबेहटा पुलिया पर पहुंचे, तो सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में खिसक गई। इससे बस सवार यात्री अजरा उम्र 45 और संदीप 25 वर्ष सहित करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा और एसडीएम शामली प्रशांत भारती ने पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

दो जिलों के बीच उलझा मामला
दुर्घटना अंबेहटा पुलिया के निकट हुई दुर्घटना में थाना पुलिस का कहना है कि यह मामला सहारनपुर के नानौता थाने का है। नानौता थाने को सूचित कर दिया गया है, लेकिन देर रात तक दोनों थाने की पुलिस इस बात को लेकर निर्णय नहीं ले पाई कि दुर्घटनास्थल शामली के थानाभवन थाने का है या फिर सहारनपुर के नानौता का। रात तक इसी बात को लेकर पुलिस के बीच चर्चा बनी रही। दोनों थानों की पुलिस मौके पर है।
पांच माह पूर्व हुई थी शादी
सड़क दुर्घटना में एक परिवार के तीन लोगों की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने के बाद वसीम का भाई मौके पर पहुंचा। भाई ने बताया कि वसीम की शादी पांच माह पूर्व हुई थी। इस हादसे में मां, उसके भाई व भाभी की मौत हो गई। घटना से परिवार सहित पूरा गांव सदमे में है।
विज्ञापन

कोट
सड़क दुर्घटना में दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। रोडवेज बस सवार कुछ यात्रियों को चोट आई हैं। चोटिल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि, ये मामला नानौता थाना क्षेत्र का है। नानौता पुलिस को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।--संदीप बालियान, थाना प्रभारी, थानाभवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें