सात फरवरी तक चुन सकते हैं उपभोक्ता मनपसंद चैनल
शामली 03 फरवरी। केबल टीवी उपभोक्ताओं को मनपसंद चैनल चुनने के लिए सात फरवरी तक का समय है। तीन दिन में मनपसंद चैनल चुनने का शुल्क अदा न करने पर जिले के उपभोक्ताओें की केबल सेेवा बंद कर दी जाएगी।
जिला मुख्यालय पर दस हजार केबल टीवी उपभोक्ता हैं, जिनसे केबिल संचालक 150 रुपये प्रति उपभोक्ताओं से मासिक लेकर सेवा प्रदान करते थे। एक फरवरी से केबल उपभोक्ताओं को मनपसंद टीवी चैनल चुनने के लिए 150 रुपये से बढ़ाकर अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया था। मनपसंद चैनल चुनने के लिए केबल उपभोक्ताओं को सात फरवरी तक का समय दिया गया है। शहर के केबल संचालक सुभाष चंद ने बताया कि शहर में दस हजार उपभोक्ता केबल उपभोक्ता लाभ उठा रहे थे। मनपसंद चैनल के लिए उपभोक्ताओं को सात फरवरी तक समय दिया गया है।