फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन मैत्री मैच में एसपी-11 विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बीएसएम स्कूल शामली के प्ले-ग्राउंड में एसपी-11 और डीएम-11 के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। जिसमें एसपी अजय कुमार के नेतृत्व वाली एसपी-11 की टीम ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित मैत्री मैच में टॉस जीतकर एसपी शामली ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डीएम-11 ने 20 ओवर में कुल 229 रन बनाए। एसपी-11 टीम के सिपाही तनु काकरान ने शतक लगाया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कप्तानी पारी खेलते हुए न केवल 12 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया। साथ ही डीएम-11 के कप्तान डीएम अखिलेश सिंह को दूसरी गेंद पर ही क्लीन बोल्ड कर दिया। डीएम-11 टीम के खिलाड़ियों ने लक्ष्य का जोरदार तरीके से पीछा किया, लेकिन इसके बाद भी पांच रनों से हार गई। इस तरह एसपी-11 की टीम विजयी रही। मैच के दौरान पुलिस-प्रशासन की दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें