फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में पेंशन के लाभार्थियों की लगी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नवीन पेंशन हेतु सर्वेक्षण कार्यक्रम में लाभार्थियों के आवेदन जमा करने के लिए नगरपालिका परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आवेदन जमा करने वाले लाभार्थियों की भीड़ लगी रही। डीएम ने नगरपालिका में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। पहले दिन शिविर में लगभग 105 आवेदन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नवीन पेंशन सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के आवेदन जमा करने के लिए 20 से 30 जनवरी तक नगर निकायों में शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम अखिलेश सिंह ने शिविर में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों के साथ नगरपालिका स्टाफ को सहयोग करने के निर्देश दिए गए थे। रविवार को नगरपालिका परिसर में शिविर लगाया गया। डीएम ने पालिका में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने पालिका कर्मचारियों को लाभार्थियों के आवेदन जमा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम प्रशांत भारती और पालिका ईओ सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। प्रदीप बाबू ने बताया कि पहले दिन शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के लिए 90 आवेदन पत्र जमा हुए। विधवा पेंशन के लिए 14 और दिव्यांग पेंशन के लिए एक आवेदन पत्र जमा हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार से को पेंशन के आवेदन जमा करने के संबंध में शहर में एनाउंस कराया जाएगा ताकि कोई लाभार्थी आवेदन पत्र जमा करने से वंचित न रह सके।
विज्ञापन


आवेदन के साथ ये अभिलेख होंगे जमा
विधवा पेंशन के लिए
- महिला का आय प्रमाणपत्र (यदि नहीं है तो लेखपाल द्वारा आय का निर्धारण कैंप में किया जाएगा)
- महिला का आधार कार्ड।
- बैंक पासबुक की छाया प्रति (बैंक खाता संयुक्त न हो)
- पति का मृत्यु प्रमाणपत्र।
- एक फोटो
- महिला की आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
वृद्धावस्था पेंशन के लिए
- आय प्रमाणपत्र (यदि नहीं है तो लेखपाल द्वारा आय का निर्धारण कैंप में किया जाएगा)
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की छाया प्रति
- एक फोटो
दिव्यांग पेंशन के लिए
- दिव्यांग प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र (यदि नहीं है तो लेखपाल द्वारा आय का निर्धारण कैंप में किया जाएगा)
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की छाया प्रति
- एक फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें