फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेक विहार में खुलेगा बिजली थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेक विहार में खुलेगा बिजली थाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले के बिजली थाना शहर के सलेक विहार में खोला जाएगा। बिजली थाने मेें 26 कर्मचारियों का स्टाफ होगा। 20 जनवरी तक हर जिले के बिजली थाने के लिए स्टाफ की तैनाती होने की उम्मीदें हैं।
प्रदेश के हर जिलों में बिजली थानों को खोलने का शासन निर्णय ले चुका है। बिजली थाने खोलने के लिए शासन प्रस्ताव मांग चुका है। जिला मुख्यालय पर बिजली निगम की ओर से शामली जिले से शहर के सलेक विहार में बिजली थाने के भवन का 24 हजार रुपये प्रतिमाह के किराये के भवन का प्रस्ताव शासन को जा चुका है। बिजली थाने भवन में पांच छह कमरों का भवन शामिल है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता सुुनील कपूर ने बताया कि प्रदेश के हर जिलों में बिजली थाना खोलने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिसमें पश्चिमांचल में 22 जिलों में बिजली थाने शामिल हैं। प्रदेश के सभी बिजली थानों में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा चुकी है। हर थाने में 26 का स्टाफ होगा, जिसमें थानाप्रभारी, उपनिरीक्षक, हेडकांस्टेबल और कांस्टेबिल शामिल है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी तक बिजली थानों में पुलिसकर्मियों की तैनाती हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली थाने में पदों की तैनाती के बाद नए थानों को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण फीडरों का ग्रामीण कर रहे विरोध
शामली। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि गोहरनी, भैंसवाल, बधेव आदि गांवों में फीडरों का विरोध किए जाने से दस घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण फीडर बनने के बाद 16 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें