फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंट्टी हसनपुर की टीम ने खेड़ा गांव की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने प्रभात रैली निकाली
विज्ञापन

थानाभवन। सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के तहत छह दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं व्यक्तित्व विकास के एक शिविर में पहले दिन एकल विद्यालय के साथ मिलकर स्वच्छता को लेकर बच्चों ने प्रभात रैली निकाली गई। क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजित की।
विज्ञापन

रविवार को मंट्टी हसनपुर गांव में सूर्या फाउंडेशन की और से आदर्श ग्राम योजना के तहत खेलकूद प्रतियोगिता एवं व्यक्तित्व विकास के छह दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर के पहले दिन एकल विद्यालय के साथ मिलकर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया। फाउंडेशन द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट में गांव कैल, खेड़ा व मंट्टी हसनपुर की टीम ने भाग लिया। फाइनल मैच हसनपुर व खेड़ा गांव की टीम के बीच खेला गया, जिसमें मंट्टी हसनपुर की टीम ने खेड़ा गांव की टीम को पराजित करते हुए फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। सूर्या फाउंडेशन के क्षेत्र प्रमुख नीतीश कुमार ने बताया कि सूर्या फाउंडेशन समाज में युवाओं को खेलकूद व शिक्षा के जरिये आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं। इस मौके पर सूर्या फाउंडेशन क्षेत्र प्रमुख नीतीश कुमार, शिक्षक श्रीपाल, क्लब कोच विवेक, जूनियर फील्ड कैडर अंकुर आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें