फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘परियोजनाओं को समय से पूरा न करने वाले दंडित होंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि विकास कार्यों की परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। परियोजनाओं को समय से पूरा न करने वाले दंडित होंगे।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने विकास कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने समय से परियोजनाओं को पूरा नहीं कराने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न करने वाले अधिकारी भी दंडित होंगे। जल निगम के अफसरों को निर्देश दिए कि जितनी परियोजनाओं का निर्माण शत-प्रतिशत हो गया है उन्हें तत्काल हैंडओवर किया जाएं। उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि डोर टू डोर लगातार कलेक्शन किया जाए। सड़क के किनारे कूड़ा पड़ने पर उसे तत्काल हटाया जाने के निर्देश दिए। डीएम
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से स्कूल के बच्चों की ड्रेस बनवाने में विलंब हो तो वह कार्य प्राइवेट भी कार्य करा सकते हैं। सभी पात्र छात्रों को ड्रेस मिलना आवश्यक है। जिन विद्यालय में शिक्षक की कमी है, ऐसे विद्यालय को चिह्नित कर अवगत कराया जाएं। ऐसी सड़कों का प्रमुखता के आधार पर चयन किया जाएं, जहां अत्यधिक गड्ढे हैं। गड्ढा मुक्त के लिए मानकों का पूरी तरह से पालन होना चाहिए। जिले में नवांगतुक अधिकारियों को चेताया कि छुट्टी पर जाने या मीटिंग के दौरान स्टेशन छोड़ने की सूचना दें। सामूहिक विवाह कार्यक्रम एक दिसंबर को कराया है, इसमें 125 शादी करानी है। समाज कल्याण अधिकारी को यह लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम केबी सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, सीएमओ राजकुमार, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, बीएसए गीता वर्मा, डीएसओ ओम हरि उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें