कार्यशाला में छात्रों को सिखाए सफलता के गुर
शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जीवन में सफलता कैसे हासिल करेें विषय पर कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को सफलता के गुर सिखाए गए।
शनिवार को आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ नवनीत अरोरा के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सबसे पहले वक्ताओं ने कहा कि प्रो नवनीत अरोरा ने जीवन में कई मुकाम हासिल किए हैं। इन्हीं उपलब्धियों के कारण उन्हें गोल्ड मेडल से भी नवाजा गया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से की थी। वह सामाजिक क्रियाकलापों एवं मानवीय गुणों के पक्षधर हैं। इसके बाद प्रो अरोरा ने बताया कि सफल होने के लिए इंसान का अच्छा होना जरूरी है।