शामली। राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यालय पर हुई बैठक में लोकसभा चुुनाव को लेकर सभी से मेहनत से जुटने का आह्वान किया। जल्द से जल्द गांव और शहर की सभी बूथ कमेटियों का निर्धारण करने के निर्देश दिए।
शनिवार को माजरा रोड स्थित जिला कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि लोकसभा चुुनाव को लेकर सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। एक सप्ताह के अंदर जनपद के सभी गांव व शहरों की बूथ कमेटियां पार्टी कार्यालय पर अवश्य जमा करा दें। इसके लिए सभी सेक्टर एवं जोनल प्रभारी तत्परता से कार्य करें। वहीं नियमित समय से बूथ कमेटियों के गठन का कार्य करें। जिससे चुनाव के संबंध में अगली रणनीति तैयार की जा सके। उन्होंने सभी सहयोगी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों से भी अविलंब अपनी कार्यकारिणी का गठन कर कार्यालय पर जमा कराने के निर्देश दिए। प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी ने कहा कि वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर स्तर पर विफल साबित हो चुकी है। इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव व शहरों में घूमकर आम जनता से उनकी समस्या को जानकर उनका समाधान कराने का काम करें। इस दौरान तरसपाल मलिक, ऋषिराज राझड़, मुकेश, अशरफ, रणधावा मलिक, वाजिद अली, देशराज, विकास धीमान, रजनीश कोरी, सुनील मलिक, आशुतोष, सोहनपाल, सुनील मलिक, सुनील पंवार, रविंद्र, अंकित, सतबीर, विनोद, विक्रांत जावला आदि रहे।