शामली। जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रुचिता ढाका ने बताया कि इंटर पत्राचार परीक्षा 2020 के लिए पंजीकरण 30 सितंबर तक होगा। जिन छात्राओं ने हाईस्कूल परीक्षा 2018 या इससे पूर्व पास की हो वह दो वर्षीय इंटर पत्राचार के लिए पंजीकरण करा सकती है। इसके बाद किसी भी छात्रा का पंजीकरण मान्य नहीं होगा।