फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को किया हिंदी भाषा के लिए प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें शैक्षिक नवाचार के अंतर्गत बच्चों में राष्ट्र भाषा हिंदी से लगाव, व्याकरण की समझ, रचनात्मक सोच के विकास एवं साहित्य के प्रति अभिरुचि जगाने के उद्देश्य से बाल कवि सम्मेलन में काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव गढ़ीदौलत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन ने राष्ट्र भाषा हिंदी के महत्व और हिंदी दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में कक्षा सात की सादिया ने देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें। कक्षा छह की मंतशा ने पर्वत कहता है, शीश उठाकर। कक्षा आठ की मुबस्सा ने मजहब जुदा सही वतन तो एक है। कक्षा सात के परवेज ने मंजिल बहुत दूूर है मेरी, अभी बहुत चलना है बाकी कविता की प्रस्तुति दी। विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय की प्रबंध समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंजू हसन, विवेक चौहान, आबिद, तनसी अहमद, फारूख, जावेद, यामीन, इलियास, नासिर सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें