कैराना। श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान श्री गणेश महोत्सव के प्रथम दिन बृहस्पतिवार की शाम मोहल्ला गुंबद में पूजा अर्चना के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। ऋषिकेश से आई करुणा दीदी और उनके साथी कलाकारों ने श्री गणेश, भगवान शिव पार्वती, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण के भजन सुनाए। रात करीब साढ़े 12 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। उसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, शुक्रवार शाम सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर से अखंड ज्योति लेकर पदयात्रा कैराना पहुंचे। ढोल बाजे के साथ नगर परिक्रमा निकाली गई।