फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने को अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने के लिए अनशन
विज्ञापन

शामली। कैराना तहसील क्षेत्र के गांव ऐरटी में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एक ग्रामीण अनशन पर बैठ गया।
विज्ञापन

सोमवार को शामली कलक्ट्रेट में पहुंचे गांव ऐरटी निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि गांव में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत पूर्व में कई बार कैराना तहसील में अधिकारियों से की, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसी कारण उन्हें अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। वेदप्रकाश का कहना है कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होगी, वह आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें